पवन ओझा टेक: पानी में गिरने बाद स्मार्टफोन्स या तो खराब हो जाते हैं या फिर पहले की तरह ठीक से काम नहीं करते, लेकिन हम आपको बता रहे है की आईफोन के साथ ऐसा नहीं है। हाल ही में यूट्यूब पर आए एक विडियो में इस बात का पता चला है। यूट्यूबर माइकल बेनेट ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने चैनल पर एक विडियो को साझा किया था। इस विडियो में उन्होंने उस आईफोन को दिखाया जो उन्हें साउथ कैरोलीना की एक नदी में मिला। इसको भी पढ़ें ! Realme ला रही अपना सबसे महंगा फोन, स्नैपड्रैगन 855+ से होगा लैस
थोड़ी देर चार्ज करने के बाद हुआ ऑन
यह आईफोन एक वॉटरप्रूफ केसिंग के अंदर पैक था। यह भी बताया जा रहा है कि यह आईफोन 15 महीने से इस नदी में पड़ा हुआ था। बेनेट ने इस आईफोन को निकाला और घर ले जाकर चार्जिंग में लगाया। कुछ मिनट चार्जिंग में लगे रहने के बाद यह आईफोन ऑन हो गया। इसको भी पढ़ें ! फिशिंग के लिए हैकर कर रहे Google Translate का इस्तेमाल, खतरे में यूजर्स का डेटा
आईफोन के मालिक का पता लगाया
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बेनेट ने यह भी बताया कि उन्हें इस आईफोन के मालिक को ढूंढने में काफी परेशानी भी हुई। पासवर्ड प्रोटेक्ट होने के कारण वह इस आईफोन को अनलॉक भी नहीं कर पा रहे थे। फोन अनलॉक न हो पाने के कारण उसके असली मालिक का पता लगाना भी आसान नहीं था। हालांकि, बेनेट ने इस आईफोन को असली मालिक तक पहुंचाने का फैसला किया और अपने अटल फैसले से उन्होंने ने उसके मालिक का पता कर लिया था। इसके लिए उन्होंने फोन में लगे सिम कार्ड को निकाल कर उसे दूसरे फोन में लगाया ताकि आईफोन के मालिक के बारे में कोई जानकारी मिल सके।
Comments
Post a Comment