साल खत्म होने से पहले आएंगे ये धांसू स्मार्टफोन

Image result for oneplus 7t pro
OnePlus 7T
पवन ओझा टेक: स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए इस साल अब तक काफी खास रहा है। साल की शुरुआत से अब तक एक से बढ़कर एक नए स्मार्टफोन्स का लॉन्च होना अब भी जारी है। सैमसंग, ऐपल, वनप्लस, शाओमी, रियलमी के अलावा दूसरी कई कंपनियों ने भी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की मार्केट में एंट्री कराई है। कंपनियों की कोशिश है कि वे नए डिवाइसेज के साथ हर सेगमेंट में अपनी पकड़ को ग्राहकों में मजबूत करें। इसीलिए आए दिन नए स्मार्टफोन्स के लॉन्च होने की खबर आती रहती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ उन स्मार्टफोन्स के बारे में जो इस साल के खत्म होने से पहले लॉन्च होने वाले हैं।

वनप्लस 7T प्रो

Image result for oneplus 7t pro
OnePlus 7T
5 अक्टूबर को चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी OnePlus ने एक ट्वीट कर कहा कि वह 10 अक्टूबर को कुख स्पेशल करने वाली है। इस ट्वीट के बाद से सभी स्मार्टफोन प्रेमियों में एक उम्मीद दौड़ गयी है कि कंपनी इसी दिन वनप्लस 7T प्रो को लॉन्च करेगी। फोन के ऑल व्यू डिस्प्ले डिजाइन के साथ आएगा और इसके बैक पैनल पर आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को भी मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट दिया जा सकता है। यह फोन 12जीबी तक के रैम ऑप्शन के साथ आएगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,080mAh की बैटरी दी जाएगी जो 30 वॉट वॉर्प चार्जिंग को सपॉर्ट करेगा।

रेडमी नोट 8 प्रो

Image result for redmi note 8 pro
Redmi Note 8 Pro
64 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ आने वाला यह शाओमी का पहला स्मार्टफोन होगा। फोन के रियर में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। कंपनी के इस फोन को इस महीने के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। चीन में यह फोन पिछले महीने ही लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। उम्मीद की जा रही है की इस फ़ोन को इस साल के अक्टूबर या नवंबर तक लॉन्च किया जा सकता है फ़ोन में मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर से लैस इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

रियलमी X2 प्रो

Image result for realme x2 pro
Realme X2 Pro
रियलमी का यह फ्लैगशिप फोन साल के बिल्कुल अंत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कुछ जानकारी भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। यह भी बताया जा रहा है कि फोन 90Hz Fluid Display से लैस है। जबकि फ़ोन में फोटोग्राफी के लिए 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्रोसेसर की जहां तक बात है तो इसमें स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिया गया है।

मोटोरोला वन मैक्रो

Image result for motorola one macro
Motorola One Macro
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। हम ऐसी उम्मीदें कर रहे है की मोटोरोला कंपनी इसे आने वाले कुछ हफ्तों में आप लोगो के समक्ष पेश कर देगी। फोन को लेकर आई कुछ लीक्स की मानें तो इस फोन में वॉटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन दिया जाएगा। वहीं, फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल डिजाइन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि इस फोन 64जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में आएगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो P60 प्रोसेसर के साथ 4000mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

गूगल पिक्सल 4 सीरीज

Related image
Pixel 4 Render Image
गूगल इस साल के खत्म होने से पहले अपने पॉपुलर सिंगल स्मार्टफोन सीरीज को आगे बढाते हुए पिक्सल 4 सीरीज के डिवाइसेज को लॉन्च करने वाला है। टेक एक्सपर्ट्स के द्वारा बताया जा रहा है कि इस सीरीज के तहत कंपनी Google Pixel 4 और Pixel 4 XL को लॉन्च करने वाली है। ये दोनों स्मार्टफोन प्रीमियम ऑल ग्लास डिजाइन के साथ आएंगे। फोन में 90Hz की रिफ्रेश रेट वाला स्मूथ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इन दोनों फोन की खास बात होगी कि इसमें मोशन सेंस और फेस अनलॉक जैसे फीचर देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही यह पहला पिक्सल स्मार्टफोन होगा जो मल्टिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

Comments