पवन ओझा टेक : आखिरकार सैमसंग ने लम्बे समय के बाद अपने 4 रियर कैमरा वाले फ़ोन को लांच कर दिया है इस फ़ोन को सैमसंग ने खास तौर पर फोटोग्राफी के लिए बनाया है . आपको बता दें की इस फ़ोन का नाम Samsung Galaxy A9 है जो की 4 रियर कैमरा के साथ लांच कर दिया गया है .
सैमसंग ने अपने इस नये फ़ोन को लांच कर इतिहास रच दिया है क्यूँ की अभी तक किसी कंपनी ने 4 रियर कैमरा वाला फ़ोन लांच नहीं किया है . इसी वर्ष Huawei P20 Pro लांच किया था जो 3 रियर कैमरा के साथ लांच होने वाला दुनिया का पहला फ़ोन था . Galaxy A9 में दिया गया है 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज . कंपनी ने अभी तक इस फ़ोन के कीमत का खुलासा नहीं किया है . इस फ़ोन को कंपनी ने कैवियर ब्लैक और लैमनेड ब्लू और बबलगम पिंक कलर में लांच किया है .
फ़ोन में 6.3 इंच का फुलएचडी+ रेसोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है . फ़ोन के प्रोसेसर की जानकारी नहीं है लेकिन बताय जा रहा है की ओक्टाकोर बेस्ड प्रोसेसर दिया गया है. फ़ोन में 6/8GB के दो वेरिएंट दिया गया है जिसके साथ ही 128GB की स्टोरेज दी गयी है जिसको माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है .
फ़ोन में एफ/1.7 के साथ ही 24MP ऑटोफोकस सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 10MP टेलीफ़ोटो सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर के साथ ही 8MP और एफ/2.2 अपर्चर के साथ ही 5MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है . वही इस फ़ोन में सेल्फी के शौक़ीन के लिए भी खास ख्याल रखा गया है जिसमे 24MP का सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है . फ़ोन में 3800 mAh की बैटरी दी गयी है




Comments
Post a Comment